स्वीज़रलैंड की राजधानी बर्न और ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ईरानी एम्बेसी पर हमले किए गए जो योरोप में ईरान के कूटनयिक मिशन के विरुद्ध एक समझा बूझा अभियान लग रहा है। बर्न पुलिस अधिकारियों की ओर से जारी बयान के अनुसार बुधवार को स्थानीय समयानुसार तीन बजे ईरानी दूतावास पर हमला किया गया। जिसके दौरान एम्बेसी की इमारत पर पत्थर और पेट्रोल बम फेंके गए। इस घटना में दूतावास के सदस्यों और इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची। स्वीज़ पुलिस ने बताया कि इस घटना के ज़िम्मेदारी दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस बीच लंदन में ईरानी दूतावास के ब्रिटेन सरकार द्वारा बंद किए जाने के चौबीस घंटे पश्चात क्रान्ति विरोधी तत्वों के एक गुट ने ईरानी दूतावास पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार ईरानी राजदूत की आवासीय इमारत को भी निशाना बनाया गया। लंदन में ईरानी एम्बेसी पर हमले के पश्चात ईरानी विदेश मंत्री ने एक बयान में ब्रिटेन सरकार से मांग की है कि वह लंदन छोड़ने की निर्धारित समय सीमा से पहले तक ईरानी कूटनयिकों की रक्षा को सुनिश्चित करे।
.........
166